फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Slow pace of KCC, only 35 percent farmers joined

Bhadohi News: केसीसी की सुस्त रफ्तार, मात्र 35 फीसदी किसान जुड़े

Sun, 04 Feb 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of KCC, only 35 percent farmers joined
ज्ञानपुर। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से किसानों को जोड़ने की मुहिम रफ्तार नहीं पकड़ रही है। बैंकों की उदासीनता के चलते तीन साल में मात्र 35 फीसदी किसानों को ही कार्ड दिए जा सके हैं। एक लाख से अधिक किसान अभी इससे दूर हैं। एक लाख 51 हजार किसानों में बैंक एवं कृषि विभाग ने 33 हजार ने नवीनीकरण कराया।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के एक लाख 75 हजार लाभार्थी रहे हैं। सत्यापन के बाद 15वीं किस्त एक लाख 51 हजार किसानों के खाते में धन भेजा गया। साल 2020 में केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को केसीसी से जोड़ने का एलान किया। उसके बाद बैंकों ने शिविर लगाए। इसके बावजूद शत-प्रतिशत किसानों को केसीसी से नहीं जोड़ा जा सका। हाल में ही अक्तूबर से 31 दिसंबर तक केसीसी बनाने के लिए अभियान चला। जिसमें 33 हजार 275 किसानों का नवीनीकरण किया गया जबकि 15 हजार को पंजीकृत किया गया। तमाम प्रयास के बाद भी एक लाख 51 हजार के सापेक्ष 35 फीसदी किसानों को ही जोड़ा जा सका।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर अरुण कुमार जायसवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभर्थियों को भी केसीसी की प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके लिए भू-स्वामित्व प्रमाणपत्र अनिवार्य है। उसके बिना किसानों को केसीसी का लाभ नहीं दिया जा सकता है। उधर, उप निदेशक कृषि डॉ अश्वनी सिंह का कहना है कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को केसीसी से जोड़ा जा रहा है। बैंकों को इसके लिए पत्र लिखा जाता है। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पूर्व अधिक से अधिक किसानों की केसीसी बनाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed