फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   slip the train of death Married parents

मायके आई विवाहिता की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 24 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 24 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज।इलाके के झम्मनपुर गांव मायके आई विवाहिता की रविवार भोर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पश्चिम छोर आनापुर क्रासिंग के पास ट्रैक किनारे विवाहिता का शव मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण और मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता प्रमिला यादव (35) पुत्री तेजई यादव के रूप में पहचान की। विवाहिता की ससुराल गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिरनई गांव में है, वह कुंजलाल यादव की पत्नी थी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।       
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, लंबे समय से उसका इलाज भी चल रहा था। शनिवार की भोर से ही अचानक लापता हो गई, तब से मायके वाले खोजने में लगे थे। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, रविवार को आनापुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे महिला के शव पड़े होने की खबर पर पहुंचे मायके वालों ने पहचान की। बताया कि मृतका ससुराल से 18 दिन पूर्व मायके आई थी, मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। रेलवे पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से मायक-ससुराल में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed