फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Skin problems increase with cold, skin disease experts out of network

Bhadohi News: ठंड के साथ बढ़े त्वचा के पीड़ित, स्कीन रोग विशेषज्ञ आउटऑफ नेटवर्क

Wed, 29 Nov 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Skin problems increase with cold, skin disease experts out of network
ज्ञानपुर। ठंड बढ़ते ही लोग त्वचा संबंधी समस्याओं से घिर गए हैं। दाद-खाज और खुजली से परेशान सैकड़ों लोग चिकित्सालयों की ओर रुख कर रहे हैं। जिला अस्पताल में स्कीन रोग चिकित्सक छह महीने से छुट्टी पर है। चिकित्सालय के दीवार पर नाम देखकर पीड़ित उनकों ढूढ रहे हैं। डॉक्टर के न मिलने पर निराध होकर लौट जा रहे हैं। अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक बीते छह महीनों से वे पिता की बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर हैं। विभाग का कहना है कि उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई , लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा है। लापरवार डॉक्टर का वेतन रोक दिया गया है। वे कब तक लौटेंगे इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में रोजाना एक हजार के करीब ओपीडी होती है। इधर बीच ठंड बढ़ने के साथ स्कीन संंबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। इसके कारण हर दिन 50 से 60 मरीज स्कीन संबंधी समस्याओं से जुड़े पहुंच रहे हैं। खास बात है कि स्कीन संबंधी समस्याओं से जुड़े मरीज को जिला चिकित्सालय में उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण जिला चिकित्सालय के स्कीन रोग विशेषज्ञ का लंबी छुट्टी पर होना है। वे बीते छह महीने से पिता की बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चल रहे हैं, लेकिन अब वे ड्यूटी पर कब लौटेंगे किसी को जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी विभाग को भी नहीं है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनको दो से तीन बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा है। ऐसे में चिकित्सालय पहुंचने वाले मरीज या तो निजी चिकित्सालयों से दवा ले रहे हैं या फिर नीम-हकीम के यहां पहुंच कर अपना इलाज करा रहे हैं। सीएमएस डाॅ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि स्कीन के डाॅ. आरजू मिश्र कार्यालय में पत्रक दिए हैं। जिसमें वे अनिश्चितकालीन कालीन अवकाश पर रहने का जिक्र किया है। छह महीने से अधिक समय से वे अवकाश पर हैं। उनसे एक दो बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं हो सका। स्कीन के जो भी मरीज चिकित्सालय आते हैं। उन्हें एमबीबीएस, एमडी डाक्टर दवा उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed