फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Skin patients increased by 20% in OPD of district hospital

Bhadohi News: जिला अस्पताल की ओपीडी में 20 फीसदी बढ़े त्वचा के मरीज

Thu, 08 May 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Skin patients increased by 20% in OPD of district hospital
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या 20 फीसदी बढ़ी है। अस्पताल में बुधवार को 833 मरीज पहुंचे। इसमें करीब 80 से 90 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के रहे। इनकी जांच कर चिकित्सकों ने दवा दी।
विज्ञापन

अस्पताल के स्कीन डिपार्टमेंट में दाद, खाज, खुजली, शरीर और चेहरे में दाने होने के मरीज पहुंच रहे हैं। 15 दिन पहले विभाग की ओपीडी में 50 से 60 पहुंचते थे। अब यह संख्या 80 से 90 तक पहुंच गयी है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय मौर्य ने बताया कि गर्मी के दिनों में दाद खाज, एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। बताया कि गर्मी के दिनों में स्कीन के मरीजों की संख्या बढ़ती है। इससे बचाव बेहद जरूरी है। जैसे ढीले कपड़े पहने, दाद, खाज की समस्या होने पर शुरू में ही चिकित्सक को दिखाएं। रोजाना कपड़ा बदल कर पहने, परिवार में दूसरे के टॉवल, साबुन समेत अन्य सामान के उपयोग से बचें। शरीर में दाने कभी-कभी एलर्जी के कारण निकलते हैं। लक्षण दिखने पर चिकित्सक के सलाह पर दवाओं का सेवन करना चाहिए, नहीं तो पूरे शरीर में फैल जाता है। इससे चेहरे भी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed