फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six teachers suspended for not performing BLO duties

Bhadohi News: बीएलओ ड्यूटी नहीं करने पर छह शिक्षक किए गए निलंबित

Tue, 13 Jan 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Six teachers suspended for not performing BLO duties
ज्ञानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) से किनारा करते हुए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की ड्यूटी नहीं करने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 26 दिसंबर 2025 को बूथों के संभाजन के बाद बीएलओ की तैनाती करने के निर्देश दिए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के लिए लगाई गई। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कुछ शिक्षक लापरवाही बरतें।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय जमुआं के शिक्षक रमेश कुमार को बूथ संख्या 452 पर बीएलओ बनाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनको निलंबित कर कंपोजिट विद्यालय अमवां से संबद्ध किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नईबाजार की अपराजिता गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय काशीपुर की रूखसाना अंसारी, प्राथमिक विद्यालय मोढ़डीह के अरविंद कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय ठकुरा की रानी देवी और कंपोजिट विद्यालय भदोही की नाजनीन बानों ने बीएलओ बनने के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस जारी करने के बाद भी शिक्षक बूथ पर नहीं पहुंचे। विभाग की ओर से फोन लगाने पर रिसिव नहीं किया गया। निर्वाचन जैसे अहम कार्य में लापरवाही बरतने पर सभी छह शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने निलंबित कर दिया है।

उन्होंने चेताया कि निर्वाचन कार्य में अध्यापक किसी स्तर से लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन कार्य में जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन करें। मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल के कर्मचारी और अधिकारी नियमित निगरानी करते हुए बेहतर कार्य का क्रियान्वयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed