फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six prize criminals increased in carpet city, now number 12

मुख्तार गैंग के शूटर की खुली हिस्ट्रीशीट, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

Wed, 08 Jul 2020 11:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Six prize criminals increased in carpet city, now number 12
पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री के अपराध के खिलाफ सख्त तेवर का असर भदोही जिले में भी दिखने लगा है। 50 हजार के इनामी को ढेर करने के बाद अब पुलिस और क्राइम ब्रांच अन्य इनामी अपराधियों की तलाश में जुट गईं हैं। मुख्तार गैंग के शूटर अमजद उर्फ पिंटू की हिस्ट्रीशीट भी खोल दी गई है। सभी थानों के हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट एसपी खुद ले रहे हैं।

विज्ञापन


 अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया है। गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीटर से लेकर इनामी बदमाशों की नकेल कसी जाने लगी है। सोमवार को रात में डेढ़ बजे 50 हजार के इनामी दीपक गुप्ता को ढेर करने के बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस अपने-अपने थानों के अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पूर्वांचल के साथ ही जिले में भी मुख्तार के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महीने भर में उसके दोनों शूटरों की हिस्ट्रीशीट भी खुल गई। भदोही कोतवाल श्रीकांत राय के मुताबिक इनामी अपराधी अमजद उर्फ पिंटू की हिस्ट्रीशीट दो दिन पूर्व खोल दी गई है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उसकी प्रतिदिन प्रगति ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed