फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six found infected including two postmen

दो डाककर्मी समेत छह मिले संक्रमित

Sat, 10 Oct 2020 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Six found infected including two postmen
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही। शनिवार को दो डाककर्मी एक पुलिसकर्मी समेत छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1734 हो गई है, हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम को लेकर शासन से लेकर प्रशासन की ओर से तमाम गाइडलाइन और नियम प्रभावी किया गया है, लेकिन धरातल पर किसी का भी पालन नहीं हो रहा। जिससे संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में सुरियावां डाकघर के दो कर्मचारी, भदोही के पायल टाकीज के समीप का युवक, कोइरौना बाजार का अधेड़, चकश्रीदत्त में आठ वर्षीय बालक, पुलिस लाइन का एक सिपाही शामिल है। छह नए मरीज मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1734 हो चुकी है, हालांकि एक्टिव मरीज 126 ही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को जरूरत के हिसाब से सुविधा दी जा रही है। शनिवार को आठ संक्रमित स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 46 हजार संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 43 हजार 222 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1734 संक्रमित मिले जबकि 1120 की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed