फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six arrested including the leader of the robbery gang

लूटेरा गैंग के सरगना समेत छह गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Six arrested including the leader of the robbery gang
ज्ञानपुर। क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सरगना समेत छह लुटेरों को हंडिया के रहमन जीम वहद गांव से गिरफ्तार किया। उनके पास से पिकअप, साढ़े 11 किलो गांजा, एक तमंचा, दो कारतूस, बाइक बरामद की गई। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी राजेश भारती ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 27 मई को भोला खां निवासी वार्ड नंबर कुंवरगंज ने तहरीर दी कि सुबह साढ़े चार बजे पांच -छह की संख्या में अज्ञात लोग आए औरभूसा लादने के लिए गाड़ी बुक की। सिंहपुर नहर पुलिया के पास पहुंचने पर आरोपी वाहन को लूट कर फरार हो गए। मामले में ज्ञानपुर कोतवाली में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम प्रयागराज जनपद के रहमन जीम, वहद ग्राम हंडिया में दबिश दी गई। जहां से गैंग के संजय कुमार यादव, अजय कुमार पासी, सूरज शर्मा, मुकेश कुमार, सचिन भारतीय सभी निवासी जसवां हंडिया प्रयागराज और सगरना पंकज शर्मा निवासी करियांव बाजार, मोढ़ को गिरफ्तार किया गया जबकि जयशंकर भारती और सचिन मौर्य निवासी जसवां हंडिया प्रयागराज पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सरगना पंकज शर्मा ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह चलाता है। साथियों के साथ मुकेश कुमार पिकअप वाहन मालिक के घर ज्ञानपुर जाकर वाहन को बुक किया था। उसके बाद नहर पर जाकर वाहन को लूट लिया। सभी पशु चोरी का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed