फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sitamarhi temple will bathe with milky light

दुधिया रोशनी से नहाएगा सीतामढ़ी मंदिर

Mon, 02 Aug 2021 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Sitamarhi temple will bathe with milky light
ज्ञानपुर। केंद्रीय कारागार आगरा में निरुद्ध ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी के समय धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों संग प्रमुख स्थलों पर 65 हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट की संस्तुति की। विधायक प्रतिनिधि ने सोमवार को डीएम और सीडीओ को पत्र दिया।
विज्ञापन

धार्मिक एवं पर्यटन स्थली सीतामढ़ी में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। जिसे देखते हुए विधायक विजय मिश्र ने छह हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट, कोइरौना बाजार में एक, जंगीगंज तिराहे पर एक, कोइरौना के कलिंजरा मोड़ पर एक, बाबा सेमराधनाथ धाम मंदिर, बाबा बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वरनाथ मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर में एक-एक, ज्ञानपुर के दुगागंज तिराहा, ज्ञानपुर के बड़ाडीह तिराहा, पूरेरजा चौराहा, सीतामढ़ी, रामपुर समेत सभी गंगा घाट पर एक-एक, अमिलहरा बिंद बस्ती चौराहा, घोरहां बिंद बस्ती चौराहा, गुलौरी, गिराईं-दानूपुर मार्ग, दानूपुर बाजार तिराहा सहित 65 स्थानों पर हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए संस्तुति की। जिस पर करीब एक करोड़ की रकम खर्च होगी। विधायक के प्रतिनिधि राजितराम यादव ने बताया कि डीएम और सीडीओ को पत्र दिया गया है। जल्द ही सभी स्थानों पर एक से लेकर डेढ़ लाख की लागत से लगने वाले हाईमास्ट लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed