फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sitamarhi-Semradh road is dilapidated, if you miss, you will fall into a 30 feet deep ditch

Bhadohi News: सीतामढ़ी-सेमराध मार्ग जर्जर, चूके तो 30 फुट गहरी खाई में गिरेंगे

Wed, 02 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sitamarhi-Semradh road is dilapidated, if you miss, you will fall into a 30 feet deep ditch
वहिदानगर। तमाम प्रयास के बाद भी ग्रामीण सड़कों की दशा में सुधार नहीं हो रहा है। मरम्मत न होने से सीतामढ़ी-सेमराध मार्ग जर्जर हो चुका है। इससे सफर के दौरान राहीगरों के गिरकर घायल होने का डर सताता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह सड़क सात से आठ साल पहले बनी थी। बारीपुर गांव के समीप गंगा तट पर बनी यह सड़क एक ओर से बंदी (बांध) पर बनी हुई है। सड़क की चौड़ाई पहले से ही बेहद कम है, मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त होने से यह राहगीरों के लिए खतरनाक बना रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि भारी वाहन या बाइक अनियंत्रित हो जाए तो वह सीधे करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर सकते हैं। गांव के राधेश्याम दूबे, तीर्थ दूबे, कल्लूराम गौड़, बसंतलाल गौड़ ने डीएम से मार्ग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed