फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sisters will travel for free by bus from Lucknow to Gorakhpur, accompanied by a male companion.

Bhadohi News: लखनऊ से गोरखपुर तक एक सहयोगी के साथ बसों से मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें

Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sisters will travel for free by bus from Lucknow to Gorakhpur, accompanied by a male companion.
रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए रोडवेज की बसों से मिर्जापुर से जाने-आने वाली बहनों को किराये की चिंता करने की जरूरत नहीं है जिले से राजधानी लखनऊ जाना हो या कानपुर और गोरखपुर तीन दिनों तक एक सहयोगी के साथ सफर करने पर बहनों को रोडवेज बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा। तीन दिनों की नि:शुल्क सेवा में बहनें भाई के घर जाकर राखी बांध कर अपने घर लौट भी सकती हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों के लिए रोडवेज की ओर से नि:शुल्क यात्रा कराया जाएगा। यात्रा की सुविधा तो प्रदेश के हर रोडवेज बस में मिलेगी। मिर्जापुर के रोडवेज डिपो में 95 बसें हैं,। जो संचालित हो रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर से पूर्वांचल के भदोही, सोनभद्र, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज आदि जिलों में तो बसें जाएंगी ही, इसके अलावा लंबी दूरी लखनऊ, कानपुर, फरुखाबाद, गोरखपुर आदि जिलों में भी महिलाएं यात्रा कर सकती हैं। मिर्जापुर डिपो से जहां भी बस जाएगी, वहां की बहनों को नि:शुल्क यात्रा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं आजीवन रोडवेज की बसों से नि:शुल्क सफर कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed