फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sirfira Aashiq arrested, girl's condition improves

सिरफिरा आशिक गिरफ्तार, युवती की हालत में सुधार

Tue, 30 Aug 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sirfira Aashiq arrested, girl's condition improves
सुरियावां। एकतरफा प्रेम में युवती के गले पर चाकू से हमला करने के आरोपी सिरफिरे को सोमवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने रात में मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ट्रामा सेंटर में भर्ती युवती की हालत में सुधार हो रहा है। सुरियावां के फाटक गली में सोमवार की शाम करीब सात बजे सब्जी खरीदने जा रही 20 वर्षीय युवती पर युवक ने हमला कर दिया था। इससे उसके गले में गहरी चोट आ गई है। सीएचसी से उसे ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया। एसपी डॉ. अनिल कुमार रात करीब नौ बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने कसबा निवासी राजकुमार गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे कस्बे से ही एक दोस्त के यहां से रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार वालों की माने तो आरोपी युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में भर्ती युवती की हालत पहले से अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed