फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Singhpur-Kharagpur road will be widened with an expenditure of Rs 17 crore.

Bhadohi News: सिंहपुर-खरगापुर मार्ग का 17 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

Sat, 15 Nov 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Singhpur-Kharagpur road will be widened with an expenditure of Rs 17 crore.
ज्ञानपुर नहर से खरगापुर, प्रयागराज सीमा तक जाने वाला मार्ग। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के सिंहपुर से खरगापुर मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। प्रयागराज की सीमा को जोड़ने वाली 12 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर 16 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है और पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण की कवायद में जुट गया है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। मुख्य सड़कों पर हर साल ध्यान दिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खराब ही रह जाती हैं। एकमुश्त व्यवस्था योजना के तहत सिंहपुर से खरगापुर तक जाने वाली 12 किमी 400 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। अभी तक यह सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी थी। इससे एक तरफ से चार पहिया वाहन के आने से दूसरी तरफ से वाहन निकलने में कठिनाई होती है। अब यह सड़क 5.50 मीटर चौड़ी हो जाएगी। इससे वाहनों के आवागमन में जहां सहूलियत होगी, वहीं सफर भी सुगम होगा। ऊंज, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में जाने के लिए लोगों को गोपीगंज जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। मार्ग के किनारे के 50 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। सहायक अभियंता लोक निर्माण सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि सिंहपुर-खरगापुर मार्ग को स्वीकृति मिल गई है। अब यह सड़क साढ़े तीन के बजाय साढ़े पांच मीटर चौड़ी हो जाएगी। 16.70 करोड़ से बनने वाली सड़क की पहली किस्त पांच करोड़ एक लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed