{"_id":"68910204e4eeea885b09793c","slug":"silver-and-gold-rakhis-are-attracting-sisters-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-129928-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बहनों को लुभा रहीं चांदी और सोने की राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बहनों को लुभा रहीं चांदी और सोने की राखियां
विज्ञापन
घोसिया बाजार में सोने और चांदी की बनी राखी।
- फोटो : संवाद
ज्ञानपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन इस बार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार बाजार में चांदी और सोने की बनी राखियां बहनों को बहुत लुभा रही हैं।
इन राखियों की कीमत एक हजार से लेकर 25 हजार तक हैं। इस बार अमेरिकन डायमंड और इटालियन राखियां भी लोगों को खूब लुभा रही हैं। इन राखियों की साइनिंग काफी शानदार होती है। जिले में घोसिया नगर का सर्राफा बाजार सबसे बड़ा बाजार है। सराफा जिले का खास बाजार होने के नाते यहां त्योहारों पर सबसे अधिक भीड़ होती है। रक्षाबंधन पर्व पर बाजार के 40 से 45 दुकानों पर खूब भीड़ रहती हैं। नगर में सराफा मंडी के अलावा अन्य बाजार में भी कई छोटी-छोटी दुकानें लगी रहती हैं।
रक्षाबंधन पर जो बहनें अपने भाइयों को खास उपहार या राखी बांधना चाहती हैं तो उनके लिए बाजार में इटेलियन और अमेरिकन डायमंड की राखियां काफी पसंद आ रही हैं। सराफा व्यापारी अशोक सेठ ने बताया कि इटेलियन राखियां काफी पसंद की जाती हैं, क्योंकि इन राखियों की शाइनिंग काफी अच्छी होती है।
विज्ञापन
व्यापारी चंदन सेठ ने बताया कि चांदी की सबसे ज्यादा डिमांड है, क्योंकि यह सोने की राखियों की अपेक्षा सस्ती हैं। बताया कि इनकी कीमत 1000 से शुरू होकर 3000 तक की है। वहीं सोने की राखियां 8000 से 25000 रुपये तक हैं।