फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Silence in markets due to lockdown

लॉकडाउन से बाजारों में सन्नाटा

Sun, 18 Apr 2021 04:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Silence in markets due to lockdown
ज्ञानपुर में राजा पार्क के पास पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 35 घंटे के मिनी लॉकडाउन का असर दिखा। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा पसरा रहा। जिले में 22 मार्च 2020 को लगे जनता कर्फ्यू जैसी स्थिति दिखी। डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह की देखरेख में कई स्थानों पर फायर बिग्रेड के जवानों ने सैनिटाजेशन किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 35 घंटे का मिनी लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का निर्णय लिया। शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लगे मिनी लॉकडाउन का रविवार को ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, चौरी, भदोही, सुरियावां, मोढ़ सहित अन्य बाजारों में देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दवा, दूध एवं जरूरी दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठानों के शटर गिरे रहे। इससे सड़कों पर गिने-चुने वाहन ही दिखे। चाय-पान और नाश्ते की दुकानें बंद होने से लोग उसके लिए भी तरस गए। पुलिस की ओर से कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी और पुलिस चक्रमण करती रही। डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह की देखरेख में भदोही, ज्ञानपुर में कई स्थानों पर अग्निशमन दल के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। गोपीगंज नगर पालिका की ओर से नगर में कई जगह पर सैनिटाइजेशन हुुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed