{"_id":"571548f44f1c1bb0368b4644","slug":"siipisi-released-by-valid-voters-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैध मतदाताओं की सूची सीईपीसी ने जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैध मतदाताओं की सूची सीईपीसी ने जारी की
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चुनाव में कुल 1780 कालीन निर्यातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गत 31 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद परिषद ने वैध मतदाताओं की सूची भी जारी कर दी है। कुल 1780 में से 1058 मतदाता उप्र के हैं। 12 मई को होगा जिसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। उप्र कोटे के तीन रिक्त पदों पर अब तक सात लोग नामांकन कर चुके हैं।
प्रशासनिक समिति के कुल पांच रिक्त पदों और प्रथम उपाध्यक्ष पद पर चुनाव की अधिसूचना जारी हुई है। यह पहला अवसर होगा जब मतदान आनलाईन होगा। लोगों के अधिकृत मोबाइल पर ओटीपी जारी होगा जिसकी मदद से लोग घर बैठे मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। 12 मई को मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। नामांकन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है।
पांच रिक्त पदों में से तीन उप्र कोटे के हैं जो खाली हुई हैं। अब तक उमेश कुमार गुप्ता, वासिफ अंसारी, संजय गुप्ता, भरतलाल मौर्य, इस्तीयाक खां अच्छू, अतहर अंसारी, आलोक बरनवाल प्रशासनिक समिति के सदस्य पद के लिए नामांकन कर चुके हैं। राजा शर्मा, ओपी गर्ग और प्रीतम खन्ना ने प्रथम उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच 25 अप्रैल को और 26 अप्रैल को नाम वापसी हो सकेगी।
विज्ञापन
नामांकन करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ चुकी है। प्रत्याशी लोगों को रिझाने के लिए अपनी अपनी प्राथमिकताएं भी बता रहे हैं। नए नियमों के तहत दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त करने के बाद प्रथम उपाध्यक्ष को ही चेयरमैन पद का कार्यभार संभालना होगा। ऐसे में प्रथम उपाध्यक्ष पद के लिए लोग अधिक सक्रिय हैं।
प्रथम उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओपी गर्ग ने रविवार को जयपुर में निर्यातकों संग बैठक में कहा कि वाराणसी का कार्पेट एक्सपो भदोही में और नई दिल्ली में होने वाला एक्सपो जयपुर में होना चाहिए क्योंकि ये दोनो शहर उत्पादन वाले शहर हैं। उन्होंने सोमवार की शाम पानीपत में वहां के निर्यातकों के साथ भी बैठक की।