फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shuttering the house fell five workers were injured in bhadohi accident during casting of roof

Bhadohi News: मकान की शटरिंग गिरी, मची चीख-पुकार, पांच मजदूर घायल; छत की ढलाई के दौरान हुआ हादसा

Thu, 27 Jun 2024 08:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 08:59 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही के कोतवाली क्षेत्र में राजपुरा गांव में हादसे के बाद मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में दबे मजदूरों की आवाज सुनकर उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को निकालकर तुरंत निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Shuttering the house fell five workers were injured in bhadohi accident during casting of roof
शटरिंग गिरने के बाद का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा औराई रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान की छत शटरिंग के दौरान गुरुवार की रात करीब आठ बजे भरभरा कर गिर गई। जिसमें काम कर रहे पांच मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


खबर मिलने पर अग्निशमन दल के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक अजय चौहान भी मौके पर पहुंच गए। औराई के एक कालीन निर्यातक का मकान रजपुरा चौराहे पर बन रहा है। गुरुवार को ठेकेदार शटरिंग के बाद छत की ढलाई करा रहा था कि उसी समय अचानक शटरिंग गिर गई।
विज्ञापन




उस दौरान वहां 15 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। शटरिंग गिरने से मजदूर एजाजुद्दीन, वजीर अहमद, सरफुद्दीन, इस्लामुद्दीन और आनंद घायल हो गए। उक्त हादसे के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग बचाव कार्य के लिए वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ। सब छत ढालने के लिए छत के ऊपर थे। पांच लोगों को चोटे आई है। निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed