फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Show speedy administration in resolving problems

समस्याओं के निस्तारण में तेजी दिखाएं प्रशासन

Thu, 07 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Show speedy administration in resolving problems
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जनपद भ्रमण पर बुधवार को आए अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने गेस्ट हाउस में फरियाद सुनकर वृद्ध आश्रम गोपीगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित समाज को न्याय देने में प्रशासन लापरवाही न बरते। केंद्र और प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास करने के लिए अग्रसर है। ज्ञानपुर नगर के एक फरियादी की समस्या सुनकर उपाध्यक्ष ने फरियादी की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश पुलिस को दिया।
विज्ञापन

वृद्धा आश्रम खड़हट्टी मोहाल गोपीगंज पहुंचने पर कोई कमी न मिलने पर संतोष जताया। बताया कि सरकार समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित होने वाले ऐसे आश्रमों की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपा है लेकिन सुविधाओं की कसौटी की कमान विभाग के ही पास है। आश्रम आवासीय हैं और निराश्रितों को रहने के लिए छत, भोजन, कपड़ा, बिस्तर, दवा, शुद्घ पेयजल, इलाज, साफ-सफाई में कोई कमी न छोड़ी जाए। इसी क्रम में रयपुरी-गोपीगंज में चौपाल लगाकर गरीब, मजदूर परिवारों को प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा-विधवा पेंशन, आवासीय जमीन आवंटन, शिक्षा, 18 वर्ष की आयु पूरा करने पर शादी, शौचालय, स्वच्छता आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विनय कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, प्रवीण मालवीय समेत समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed