फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Short-circuited wheat crop ash

शार्टसर्किट से गेहूं की फसल राख

Mon, 05 Apr 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Short-circuited wheat crop ash
ऊंज/मोढ़। मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई अगलगी की घटनाओं में लगभग एक बीघे गेहूं की फसल खेत में राख हो गई। सुरियावां थाना क्षेत्र के चकचंदा गांव निवासी ठाकुर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शार्टसर्किट के चलते 10 बिस्वा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव निवासी रामअचल पटेल के खेत में हुई। सोमवार को देर शाम तार से निकली चिंगारी देखते ही देखते 10 बिस्वा फसल को अपने आगोश में ले लिया। शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसान रामजीत, कल्लू, दीनानाथ, परमेश्वरनाथ, भवानी सिंह आदि ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया है कि अपनी कमी को छिपाने के लिए आपूर्ति ठप की जा रही है जिससे गर्मी के समय में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले जर्जर तारों को बदलवा दिया गया होता तो इस तरह की घटनाओं से किसान बच सकते थे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड हाथी की चाल चलकर तभी पहुंचता है जब सबकुछ जल चुका होता है। एफएसओ ओमप्रकाश ने बताया कि जानकारी मिलने पर जवान मौके पर रवाना होते हैं। रास्तों की कमी के कारण बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed