फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shop opened near hospital and temple, demand for shifting

Bhadohi News: अस्पताल और मंदिर के पास खोल दी दुकान, शिफ्ट कराने की मांग

Mon, 07 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shop opened near hospital and temple, demand for shifting
जिले में खुल रही शराब की दुकानों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। विभागीय अधिकारी भी अनजान बने हुए हैं। औराई तहसील रोड पर मंदिर और अस्पताल के 100 मीटर के दायरे पर दुकान खोल दी गई है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उसी के परिसर में बने दुर्गा मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अब अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान खोल दी गई है। ठीक उसी से 50 मीटर आगे मदिरा और ठंडी बीयर की भी दुकान पहले से ही चल रही है। शराब की दुकान के कारण दिनभर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी रास्ते से 200 मीटर आगे राजकीय महिला महाविद्यालय भी है। जहां छात्राओं का दिन भर मदिरा की दुकानों के सामने से आवागमन होता रहता है। इसके बाद भी बिना परवाह किए मदिरा की दुकान खोली जा रही है, जो नियम के विपरीत है। स्थानीय चंद्रकांत शुक्ला, गौरव पांडेय, राजेश गुप्ता, अंगद यादव, विनोद कुमार पप्पू, रवि शंकर, रविकांत, विनोद यादव, सुमन गुप्ता, उमेश आदि ने बताया कि अब तहसील रोड पूरी तरह से शराबियों का अड्डा बन गया है। मांग की कि प्रशासन शराब की दुकान शिफ्ट कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed