{"_id":"5e386a318ebc3e4b650a9a0b","slug":"shop-fire-in-bhadohi-bhadohi-news-vns5087193137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग,हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग,हजारों का नुकसान
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर चौराहे पर रविवार की रात दुकान में शार्टसर्किट के कारण आग लग जाने से लाखों का सामान राख हो गया। सूचना पर जब तक पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड दल मौके पर पहुंचता तब तक दुकान में रखे तेल, बिस्कुट, शैंप, फ्रिज, फ्रिजर, पंखा, शटर पिघल चुके थे। किसी तरह लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग कर जनहानि होने से बचाया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय शंकर यादव चौराहे पर जनरल स्टोर और चाय-पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रात में रोज की तरह दुकान बंद कर खाना खाने चले गए। उसी दौरान चूहे ने विदुयुत बोर्ड में पहुंच कर कुछ हरकत कर दिया और शार्टसर्किट होते ही भीषण आग लग गई। दुकान के रोशनदान से निकल रहे धुएं को देखकर लोगों में शंका हुई तो दुकानदार को भी जानकारी दी। जब तक दुकानदार पहुंच कर दुकान खोलने का प्रयास करता आग ने विकराल रुप धारण कर लिया, जिससे कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इससे नकदी समेत तीन लाख के सामान जल कर राख हो गए। आनन-फानन में सूचना 112 नंबर पुलिस को देकर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग पर बुझाने में घंटों मेहनत करती रही। आग की भयावहता को देख जुटे लोग दहशत में रहे कि यदि कोई भी दुकान के अंदर फंसा होता तो निकल न पाता। यह भी चर्चा रही कि ऐसी स्थिति में अग्नि शमन यंत्र की कमी घटनाओं को बढ़ाने में काफी मददगार हो रही है। समय रहते व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरुकता लाकर संयंत्र न लगाए जा सके तो इस की घटनाओं की पुनरावृत्ति होगी।