फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shooter mohammed kaleem arrested worth 50,000 involved in Principal murder case

Bhadohi News: प्रधानाचार्य हत्याकांड में शामिल 50 हजार का शूटर गिरफ्तार, पांच लाख की सुपारी के लिए की थी हत्या

Fri, 31 Jan 2025 02:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 31 Jan 2025 02:37 PM IST
सार

लखनऊ एसटीएफ की टीम ने भदोही में प्रधानाचार्य हत्याकांड में शामिल 50 हजार का शूटर मोहम्मद कलीम गिरफ्तार किया है। 21 अक्तूबर 2024 को नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या की गई थी।   

विज्ञापन
Shooter mohammed kaleem arrested worth 50,000 involved in Principal murder case
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानाचार्य हत्याकांड में शामिल 50 हजार  के इनामी शूटर को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे गोमतीनगर से गिरफ्तार किया। हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था। इस मामले में एक अन्य शूटर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में शूटरों को प्रधानाचार्य की हत्या करने और साथ रहने के लिए पांच लाख की सुपारी दी गई थी। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जिले में 21 अक्तूबर 2024 को नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह निवासी अमिलौरी को घर से 200 मीटर दूर बसवानपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस टीम ने सुपारी किलिंग के मास्टरमाइंड, हत्या कराने के आरोपी और घटना में शामिल और शूटर्स के बैकअप टीम में शामिल दो अन्य ईनामी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

एक अन्य शूटर को दिल्ली से किया गया था गिरफ्तार

सुपारी किलिंग की घटना करने वाले शूटर की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार पुरस्कार की घोषणा की गई। इस मामले में एक शूटर आमिर निवासी श्रीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को 10 जनवरी को एयरपोर्ट दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब एक अन्य शूटर फरमूद निवासी दानीपट्टी (प्यारे का पुरवा) लीलापुर प्रतापगढ़ को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने फनमॉल के निकट गोमतीनगर, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग टीमों के साथ प्रधानाचार्य के गांव और विद्यालय की रेकी की गई थी। 19 अक्तूबर को भी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। 

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दी थी सुपारी
जेल में बंद सौरभ सिंह ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने पूर्व परिचित मोहम्मद कलीम को हत्या की सुपारी देकर घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया था। सुपारी किलिंग के मास्टरमाइंड कलीम ने कहा कि पैसे पर हम लोगों को हायर किया गया था। गोली चलाने और साथ रहने वाले के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये देने की बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed