फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shock to one and a half thousand farmers, could not sell wheat

डेढ़ हजार किसानों को झटका, नहीं बेच सके गेहूं

Tue, 22 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shock to one and a half thousand farmers, could not sell wheat
जिले में मंगलवार को गेहूं खरीद बंद होने से करीब डेढ़ हजार किसानों को झटका लगा है। पंजीकरण कराने के बाद भी वे अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं बेच सके। किसानों की सुविधा के मद्देनजर पिछले दिनों शासन ने एक सप्ताह तक खरीद तिथि बढ़ा दी, हालांकि वह नाकाफी साबित हुआ। 28 क्रय केंद्रों पर खरीद बंद होने तक 35 हजार एमटी गेहूं खरीद हुई और 68 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजा गया। अन्नदाता को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में कुल 28 केंद्र खोले गए थे। शासन की ओर इस इस सत्र में कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया था। 15 जून को ही 24 केंद्रों को बंद कर दिया गया था। पंजीयन के बाद भी सूबे में हजारों किसान गेहूं नहीं बेच सके थे जबकि जिले में करीब तीन हजार किसानों का खरीद नहीं हो सका था। शासन की ओर से खरीद के लिए 22 जून तक का समय दिया गया। इसके लिए मंडी समिति में स्थित चार केंद्रों को छोड़कर अन्य 24 को बंद कर दिया गया। जिन किसानों का पंजीयन और सत्यापन हो गया था उनसे गेहूं लिया गया। मंगलवार को बढ़ी तिथि भी समाप्त होने से खरीद बंद हो गई। सात दिनों में करीब एक हजार एमटी गेहूं की अधिक खरीद हुई। अब तक विभाग विपणन, पीसीएफ समेत अन्य केंद्रों पर 35 हजार एमटी की खरीद हो चुकी है। विपणन विभाग के आंकडों पर गौर करें तो तीनों तहसील में 10 हजार 600 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें 9100 ने गेहूं बेचा। अब तक किसानों के खाते में 68 करोड़ भेजी गई है, जिन किसानों के खाते में अब तक नहीं पहुंचा है वह दो से तीन दिन में चला जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि गेहूं खरीद 15 जून को ही समाप्त हो जाता है। किसानों की संख्या अधिक होने से शासन ने 22 जून तक खरीद की तिथि बढ़ा दी थी। करीब डेढ़ हजार किसानों से खरीद नहीं हो सकी। अगर तिथि बढ़ेगी तो खरीद पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed