फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SHO of Gopiganj suspended, Khamaria outpost incharge line spot

गोपीगंज के एसएचओ निलंबित, खमरिया चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
SHO of Gopiganj suspended, Khamaria outpost incharge line spot
आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में किसी भी तरह की सुस्ती थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को अब भारी पड़ रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। उन्होंने अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने व विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में गोपीगंज थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा खमरिया चौकी प्रभारी विष्णु मिश्रा को उन्होंने लाइनहाजिर कर दिया है। इनके स्थानों पर नए थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित गोपीगंज थाना क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा को कार्यप्रणाली में सुधार के लिए नसीहत दी थी। इसके बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ। साथ ही कुछ मामलों में लापरवाही और उदासीनता भी बरती गई। लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने अभिनव वर्मा को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर सर्विलांस प्रभारी रहे बृजेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह खमरिया चौकी इंचार्ज विष्णु मिश्रा द्वारा विवेचना में लापरवाही किए जाने का मामला प्रकाश में आने पर एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर औराई थाने में उप निरीक्षक रहे इंद्रजीत को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पाने और अनुशासनहीनता के आरोप में एसएचओ गोपीगंज अभिनव वर्मा को निलंबित किया गया है। उनके स्थान पर बृजेश सिंह को भेजा गया है। सर्विलांस प्रभारी का काम फिलहाल स्वॉट टीम प्रभारी विनोद दूबे देख रहे हैं। वहीं खमरिया चौकी प्रभारी पर विवेचना में लापरवाही करने का आरोप है। उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed