फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shivamay's carpet city, buzzed bomb-bomb

शिवमय हुई कालीन नगरी, गूंजा बम-बम

Mon, 25 Jul 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Shivamay's carpet city, buzzed bomb-bomb
ऊंज हाइवे पर जाते समय जयकारा लगाते कांवरिया। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सावन के दूसरे सोमवार को कालीन नगरी शिवमय हो गई। चहुंओर हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर से लेकर गांव तक सिर्फ कांवरिया ही कांवरिया दिख रहे थे। हरिहरनाथ, सेमराधनाथ, तिलेश्वरनाथ सहित अन्य शिवालयों में हजारों कांवरियों और शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। सोमवार को भोर से ही शिव मंदिरों में भक्त उमड़ पड़े। भक्तों ने भांग, धतूर, दूध, बेलपत्र, फूल, मिष्ठान आदि का अर्पण कर देवाधिदेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। ज्ञानपुर नगर के हरिहरनाथ मंदिर पर भोर से श्रद्धालु संग कांवरिया पहुंचने लगे। जयकारे से पूरा मंदिर गुंजायमान होता रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा भक्तों की कतार भी बढ़ गई। सुबह नौ बजे तक मंदिर से राजा पार्क तक लाइन लग गई। जंगीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रात में ही बड़ी संख्या में कांवरिया पहुंच गए। हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया। गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्नान ध्यान के साथ प्रात:काल शुरू हुआ दर्शन पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा। इसके साथ कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बाबा तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ, स्वामी बड़ा देव महादेव मंदिर, धनेश्वर महादेव, कमलेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों पर भी भक्त दर्शन-जलाभिषेक के लिए पहुंचे। तिलेश्वर नाथ शृंगार समिति की ओर से बाबा तिलेश्वर नाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर शिवालयों पर पुलिस सादे वर्दी में भी तैनात रही।

सुरियावां के अग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल में प्रार्थना कराते बीईओ सुमन केसरवानी। संवाद

सुरियावां के अग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल में प्रार्थना कराते बीईओ सुमन केसरवानी। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed