फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shivalinga missing from the temple, there was uproar

मंदिर से शिवलिंग गायब, मची खलबली

Sun, 01 Nov 2020 04:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Shivalinga missing from the temple, there was uproar
सुरियावां के बावन बीघा तालाब के मंदिर से शिवलिंग गायब। - फोटो : BHADOHI
सुरियावां। थानाक्षेत्र के बावन बीघा तालाब स्थित शिव मंदिर से शनिवार की रात करीब 10 बजे अराजकतत्वों ने शिवलिंग को ही गायब कर दिया। इसकी भनक लगते ही आसपास के गांव के बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर पहुंच गए। माहौल बिगड़ता देख सुरियावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाकर शांत कराई। आनन-फानन में दूसरा शिवलिंग मंगाकर स्थापित कराया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर नगर के सावन गुप्ता, जतन गुप्ता और राजकुमार ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने अपनी कमी छिपाने के लिए शिवलिंग को स्थापित करा दिया लेकिन प्राण प्रतिष्ठा नहीं कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सुरियावां पुलिस को निर्देश दिया गया है कि अराजकतत्व को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed