फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shicshamitr movement

वेतन के लिए किया शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन

Sat, 03 Jan 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sat, 03 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitr movement
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र-शिक्षक कल्याण समिति के बैनर तले  शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों ने वेतन को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 सत्यापन पूर्ण होने के बाद वेतन को लेकर दोनों संगठनों में खींचतान शुरू हो गई है। दोनों संगठनों ने ज्ञापन देकर अविलंब वेतन भुगतान की मांग की।
 आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


 श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रथम बैच के 375 शिक्षामित्रों में 170 का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिसंबर माह के वेतन भुगतान के लिए आदेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से वेतन बिल भेज दिया गया है लेकिन अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला। जिससे पांच माह से वेतन न मिलने से शिक्षामित्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वेतन न मिलने से कई शिक्षामित्र कर्ज में डूब गए हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी के आश्वासन पर शिक्षामित्र शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में मयंक कुमार मिश्रा, अरशद अंसारी, राजेश कुमार, धर्मचंद्र पाठक, विनोद कुमार, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।


वहीं दूसरी ओर आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने लेखाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अमृतांशु यादव, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, शैलेश कुमार, सूबेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed