फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shades scattered on the earth, sky bathed in light

Bhadohi News: धरा पर बिखरी छटा, रोशनी से नहाया आसमां

Mon, 20 Oct 2025 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Shades scattered on the earth, sky bathed in light
ज्ञानपुर। दीप, मोमबत्ती की झिलमिलाती रोशनी के साथ रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से की गई आकर्षक और मनमोहक सजावट। शाम ढलते ही घर, मकान, प्रतिष्ठान, देवस्थान से लेकर खेत और खलिहान तक असंख्य दीप से जगमग हो उठे। इससे कालीन नगरी का कोना-कोना रोशन हो गया। धरती के निखरे अनुपम अलौकिक सौंदर्य को देख आसमान के तारों की चमक भी फीकी पड़ती नजर आई। जिले में दीपावली का पर्व सोमवार को उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। युवा और बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक ने जमकर आतिशबाजी किया। दीपावली मनाने की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो चुकी थी। धनतेरस के साथ लोगों की खुशी परवान चढ़ गई। दीपावली के दिन सुबह से ही गांव से लेकर नगर तक लोग पर्व को शानदार तरीके से मनाने में जुट गए। ज्ञानपुर समेत अन्य क्षेत्रों में दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखी। लोगों ने मिठाई, फूल माला, पटाखा की खरीदारी की। शाम को लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहुर्त में लोगों ने पूजा अर्चना किया। इस दौरान जयकारे और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय होता रहा। सरकारी, गैरसरकारी और निजी भवन झालरों से लकदक सजाए गए थे। इससे त्योहार का उत्साह चरम पर दिखा। पूजा के बाद आतिशबाजी का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। धार्मिक, पौराणिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध दो मंजिला मां सीता मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगी ऑटोमैटिक लाइटों के प्रकाश पुंज से मंदिर में अलौकिक छटा देखने को मिली। सायंकालीन बेला में मंदिर परिसर में नयनाभिराम मनोहारी छटा बिखर गई। मंदिर के प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि दीपावली पर मंदिर सहित पूरे परिसर में 21 सौ दीप जलाए गए। परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर, माता सीता मंदिर एवं विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दीपोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। त्योहार को लेकर जिले भर में पुलिस अलर्ट रही। दुर्गागंज थानाक्षेत्र के सदलूवीर बाजार में रविवार को देर शाम दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह व उप निरीक्षक सत्य नारायण सिंह यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी गश्त किए। उन्होंने बाजार वासियों को विश्वास दिलाते हुए भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली के त्योहार को मनाने की अपील की। चेताया कि किसी तरह की अव्यवस्था फैलाई तो सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी। इसी तरह अन्य जगहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed