फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven pink booths and seven ideal polling stations fixed

Bhadohi News: सात पिंक बूथ और सात आदर्श मतदान केंद्र तय

Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seven pink booths and seven ideal polling stations fixed
ज्ञानपुर। जिले में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सात आदर्श मतदान केंद्र और सात पिंक बूथ को तय कर दिया। सुरियावां में ब्लॉक परिसर, भदोही नगर में कुशियरा और रजपुरा, ज्ञानपुर में जिला पंचायत कार्यालय, नई बाजार में जूनियर हाईस्कूल नई बाजार, गोपीगंज में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, घोसिया में मदरसे को बनाया गया है। पिंक बूथों में भदोही नगर में जमुंद में ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज, सुरियावां में प्राथमिक विद्यालय सुरियावां प्रथम, ज्ञानपुर में जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, गोपीगंज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपीगंज ककराही और नई बाजार में मदरसा फैजुल उलूम इस्लामिया स्कूल नई बाजार को शामिल किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि पिंक बूथों पर सिर्फ महिला मतदान अधिकारी, सुरक्षाकर्मी रहेंगी। यहां पर महिला मतदान कार्मिकों के बच्चों की निगरानी के लिए आंगनबाड़ी और सहायिकाएं तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed