फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven people killed by Corona, 134 new infected found

कोरोना से सात लोगों की मौत, 134 नए संक्रमित मिले

Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seven people killed by Corona, 134 new infected found
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। प्रतिदिन बढ़ते नए केस के साथ ही अब कई लोगों की सांसे भी थमने लगी हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 134 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिले में कभी संक्रमितों की संख्या घट जा रही है तो कभी बढ़ जा रही है। हालांकि बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या कुछ कम हुई तो मौतों की संख्या बढ़ गई। अब तक 45 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 134 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते बुधवार को 167, मंगलवार को 152, सोमवार को 175, रविवार को 179, शनिवार को 262 व शुक्रवार 305 संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद भी लापरवाही हर स्तर पर जारी है। अब भी काफी संख्या में लोग मॉस्क व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। नए मरीज मिलने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 5588 पहुंच गई है। वहीं, 147 मरीज कोरोना को मात देकर स्वास्थ्य हुए हैं। अब तक कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 3810 पहुंच गई है। वहीं बृहस्पतिवार को सात और लोगों की कोरोना ने जान ले ली है। इसके पहले छह लोगों की मौत एक ही दिन हो गई थी। अब तक 45 से अधिक कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। नए मिले संक्रमितों में भदोही में दो, जोगनिका में तीन, ज्ञानपुर में पांच, डीघ में एक, नारायण कॉलोनी ज्ञानपुर में एक, दरवासी में तीन, सदर मोहाल गोपीगंज में एक, पाली में एक, भुड़की में दो, छतमी में एक, देवनाथ पुर में एक, धनापुर में एक, जंगीगंज में एक, कंसापुर में एक समेत अन्य क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान सात संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। नए मिले संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed