फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven lakhs grabbed in the name of getting land

Bhadohi News: जमीन दिलाने के नाम पर सात लाख हड़पे

Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seven lakhs grabbed in the name of getting land
गोपीगंज। जमीन दिलाने के नाम पर एक महिला से सात लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। जोगिनका गांव निवासी पीड़िता सपना सिंह ने एसपी को पत्रक सौंपा। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोईरौना निवासी अशोक सिंह उर्फ गुड्डू ने वाराणसी के शिवपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के बगल में जमीन दिलाने का झांसा देकर उसके पति से सात लाख रुपये अपने बैंक खाते में कई किस्तों में ट्रांसफर कराए। बाद में जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे धमकी दी। बताया कि वह एक निजी नौकरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। मेहनत से जोड़ी गई रकम इस धोखाधड़ी में चली गई। मामले में प्रस्तुत बैंक स्टेटमेंट की प्रति भी पुलिस को सौंपी गई। इसके बाद भी केस दर्ज न होने पर एसपी से गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed