फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven laborers trapped in the district sent to Rajasthan

जिले में फंसे सात मजदूरों को भेजा राजस्थान

Thu, 07 May 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Seven laborers trapped in the district sent to Rajasthan
प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर गोपीगंज नगर में सरिया से लदे ट्रेलर पर बैठकर घर जाते प्रवासी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सरकारी राहत के बाद दूसरे प्रांतों से प्रवासियों की आमद बढ़ गई है। हर रोज इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। निजी साधन, श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वह घर पहुंच रहे। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पर बृहस्पतिवार को 650 प्रवासियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसमें 57 प्रवासियों में बुखार और सर्दी का लक्षण दिखा। उन्हें शेल्टर होम में क्वारंटीन किया, जबकि अन्य को घर में एकातंवास में रहने के लिए निर्देशित किया। जबकि सात मजदूरों को साधन की व्यवस्था पर उन्हें राजस्थान भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश 44 दिन से लॉकडाउन में है। कामकाज ठप होने से बड़ी संख्या में लोग घरों में कैद हैं। तीसरे चरण में सरकार की ओर से राहत मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मुंबई, सूरत, दिल्ली समेत अन्य महानगरों से घरों की ओर रुख कर दिया है। निजी साधन संग ट्रेनों से घर आने के बाद अधिकतर लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में पिछले तीन दिनों से भोर में ही सैकड़ों की संख्या में प्रवासी जांच के लिए आ रहे हैं। इससे सुबह 10 से 11 बजे तक अस्पताल में लंबी-लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग टीम ने 347 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें करीब 30 लोगों में सर्दी-बुखार का लक्षण दिखा। मौसम के बदलाव के कारण यह दिक्कत हुई या कोई अन्य कारण है लेकिन ऐसे लोगों को क्वारंटीन किया गया। डॉ. अशोक पारासर ने बताया कि टीम के सदस्यों की ओर से प्रवासियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी को घरों में 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने के लिए कहा जा रहा है। इसी तरह औराई, सुरियावां, गोपीगंज, डीघ और भदोही सीएचसी पर करीब 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान के फंसे सात मजदूरों को साधन से उनके घर भेजा गया। वहीं दूसरी ओर हाईवे पर जान जोखिम में डालकर मजदूर घर जा रहे हैं। ट्रकों में बैठने वाले मजदूर सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed