फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven injured in three incidents of fighting on Holi day

Bhadohi News: होली के दिन मारपीट की तीन घटनाओं में सात घायल

Wed, 27 Mar 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in three incidents of fighting on Holi day
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में होली के दिन मारपीट की तीन घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कौलापुर गांव निवासी राजेन्द्र गौतम ने बताया कि होली के दिन पड़ोस के कुछ लोग घर पहुंचे। उस दौरान उनके साथ उनकी दो बेटियां राजकुमारी (23) और गायत्री कुमारी (16) थी। आरोप लगाया कि वे लोग जबरदस्ती अबीर लगाने लगे। इस पर मना किया तो विवाद करने लगे और उनके साथ दोनों बेटियों को तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी तरह नगर के सोनखरी वार्ड नंबर चार में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें रमेश उर्फ पिंटू (44), वर्षा (17) और सरोज देवी (50) घायल हो गयी। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं कोतवाली के भगवानपुर चौथार गांव में भी दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में विकास कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में उसे गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed