फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven hundred km of tube well damaged drains will be repaired

नलकूप की सात सौ किमीक्षतिग्रस्त नालियों की होगी मरम्मत

Mon, 20 Jun 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Seven hundred km of tube well damaged drains will be repaired
अभोली के गुवाली गांव में क्षतिग्रस्त नलकूप की नाली को देखते किसान। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले के छह ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 520 राजकीय नलकूप स्थापित हैं, लेकिन किसानों के खेत तक पानी समय से नहीं पहुंच पाता। वजह क्षतिग्रस्त नालियां हैं जिससे पानी बीच में ही बह जाता है। अब किसानों की समस्या का समाधान होगा। करीब सात सौ किमी क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए नलकूप विभाग के प्रस्ताव को प्रादेशिक कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। बजट का इंतजार है। नालियों की मरम्मत होने से करीब डेढ़ लाख किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों ने बताया कि औराई, डीघ, ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां और अभोली ब्लाक के अलग-अलग गांवों में करीब डेढ़ दशक पहले 520 राजकीय नलकूपों की स्थापना कराई गई थी। इसी नलकूप का पानी खेतों तक पहुंचे इसके लिए नाली बनाकर खरीफ, रबी, जायद फसलों की सिंचाई कराई जाती है। स्थापना के कुछ वर्ष बाद से कर्मचारियों की संख्या घटना के कारण विभाग न नलकूपों का रखरखाव ठीक से नहीं कराया। नतीजा यह हुआ कि 11 नलकूप 10 वर्ष पूर्व से ही निष्प्रोज्य घोषित हो चुके हैं तो शेष का संचालन जुगाड़ से कराया जा रहा है।

चौरी के वेदमनपुर में गंदगी से पटी क्षतिग्रस्त नलकूप की नाली। संवाद

चौरी के वेदमनपुर में गंदगी से पटी क्षतिग्रस्त नलकूप की नाली। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed