फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven CC roads and eight interlocking roads will be built in 11 wards with 5 million rupees.

Bhadohi News: 50 लाख रुपये से 11 वार्डों में बनेंगी सात सीसी रोड और आठ इंटरलॉकिंग

Tue, 30 Dec 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Seven CC roads and eight interlocking roads will be built in 11 wards with 5 million rupees.
ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर के 11 वार्डों में करीब 50 लाख से सीसी रोड व इंटरलॉकिंग के काम होंगे। 15वें वित्त के नगर पंचायत को 50 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार से 25-25 लाख रुपये दिया जाएगा। एक सप्ताह पहले 25 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे नगर के 11 वार्डों में सात सीसी रोड, आठ इंटरलाॅकिंग सड़क सहित विभिन्न कार्य कराएं जाएंगे। 100 स्ट्रीट लाइट क्रय किया जाएगा। लाइट को नगर के सभी वार्डों में लगाया जाएगा। इससेे प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त होगी, जो बजट बचेगा। उसके पैसे से टूटी नाली, खुले मेन होल के ढ़क्कन को दुरुस्त कराया जाएगा। वर्तमान में नगर में कुल 550 पोल हैं। इस पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। कई पोल पर लाइट फ्यूज है। इसे बदलवाया जाएगा। राज्य और केंद्र से जो धनराशि मिलेगी। नगर पंचायत से मिली जानकरी के अनुसार सात सीसी रोड व आठ इंटरलॉकिंग का कार्य सभासदों के प्रस्ताव पर चेयरमैन मुहर लगाएंगे। इसके बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

वर्जन:
15वें वित्त के तहत राज्य व केंद्र सरकार से 50 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें पहली किश्त 25 लाख रुपये जारी की गई है। इससे नगर के सभी वार्डों में सीसी रोड़, इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। - धर्मराज सिंह, ईओ, ज्ञानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article