फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Serving the public' religion of Kshatriyas

‘जनमानस की सेवा करना क्षत्रियों का धर्म’

Fri, 07 Aug 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
'Serving the public' religion of Kshatriyas
भदोही। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक शुक्रवार को क्षेत्र के हरियाव गांव में स्थित सिद्धपीठ बघेल छावनी में हुई। बैठक में संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बैठक में 1857 की जंगे आजादी में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले स्व. झूरी सिंह ने प्रपौत्र राजेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है। क्षत्रिय जाति नहीं बल्कि धर्म है। क्षत्रिय सर्व समाज का हितैशी रहा है। हम सबका कर्तव्य है कि जनमानस की सेवा तत्परता से करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में महासभा के पदाधिकारियों के लिए सेवा करने का अच्छा अवसर है। कहा कि जिनको संगठन में दायित्व सौंपा गया है वे अपने कार्य से लोगों के दरवाजे पर जाकर सेवा करें। इससे पूर्व संगठन विस्तार करते हुए विंध्याचल मंडल के तीनों जनपदों भदोही जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह बाबा, मंडल संयोजक डा. रमापति सिंह एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री जय कुमार सिंह, मीरजापुर जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, सोनभद्र जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, भदोही जिलाध्यक्ष महिला विंग ऋचा सिंह, मीरजापुर जिलाध्यक्ष महिला विंग सरिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. गोपाल सिंह जबकि ओमप्रकाश सिंह को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर सभी को मनोनयन पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

संचालन प्रदेश महामंत्री (संगठन) जय कुमार सिंह ने की। प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। कम समय में भागीदारी करने के लिए लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में ऋचा सिंह, प्रिंस सिंह, श्याम सुंदर सिंह, विक्रम सिंह, डा.गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह, विनोद सिंह व राजेश सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed