फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Semester exams to be held in KNPG from today, preparations complete

Bhadohi News: केएनपीजी में सेमेस्टर परीक्षाएं आज से होगी, तैयारी पूरी

Fri, 05 Dec 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Semester exams to be held in KNPG from today, preparations complete
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक औ परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने परीक्षा के लिए चार विषयों की समय सारिणी घोषित कर दिया है, जबकि शेष अन्य विषयों की जल्द जारी करेगा। परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी को पूर्ण कर ली है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। पीजी और यूजी में करीब नौ हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूजी और पीजी की करीब 19 विषयों की पढ़ाई होती है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालय अब विंध्याचल विश्वविद्यालय से जुड़ गया है। अगस्त और सितंबर तक कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश किया गया। प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर शेष अन्य सेमेस्टर की परीक्षा विद्यापीठ से ही होना है। दो दिन पूर्व विद्यापीठ की तरफ से दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत और अर्थशास्त्र की समय सारिणी घोषित किया। परीक्षाएं 10 जनवरी तक चलेंगी। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। इसमें बीए, बीएससी, बीकाम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होगी। वहीं बीए तृतीय सेमेस्टर, एमए, एमएससी और एमकाॅम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर दो से चार बजे तक होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। उन्होंने बताया कि चार विषयों की समय सारिणी जारी हो गई है। शेष विषयों की समय सारिणी भी एक दो दिन में घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed