{"_id":"61f6e0e63f5e4b546e1c29a7","slug":"selfie-points-will-be-made-at-all-polling-stations-bhadohi-news-vns636163429","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मतदान केंद्रों पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मतदान केंद्रों पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। बुजुर्ग, दिव्यांगजन और कोविड पीड़ितों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा देने के साथ ही युवाओं को भी आकर्षित किया जाएगा। इसलिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवा मतदान करने के बाद सेल्फी लेंगे और जिला प्रशासन की तरफ से बनाए गए व्हाटसएप ग्रुप पर फोटो शेयर करेंगे। प्रशासन की ओर से अच्छी फोटो लेने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
जिले में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना है। इसके लिए भदोही, ज्ञानपुर और औराई विधानसभा क्षेत्र में 710 मतदान केंद्रों पर 1375 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें बर्नेबल सहित अन्य मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। मतदान में खलल डालने वालों पर भी प्रशासन की तरफ से कड़ी नजर रखी जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में कई मतदेय स्थलों पर बहुत कम वोट पड़े थे। निर्वाचन आयोग 2022 के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को तमाम सुविधाएं दे रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के बाबत सेल्फी प्वाइंट बनवाए जा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक कार्यालय में भी जागरूकता के लिए सेल्फी प्वाइंट बनवाए गए हैं। 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने के लिए युवा मतदाताओं को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।