{"_id":"5750a0544f1c1b24381093fd","slug":"seeking-to-curb-the-toll-plaza-mnbdhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा की मनबढ़ई पर लगाम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा की मनबढ़ई पर लगाम की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Fri, 03 Jun 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज थानाध्यक्ष से मिलकर लाला नगर स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों की मनबढ़ई रोकने की मांग की। एसओ को दिए पत्रक में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लालानगर के समीप अस्थायी ढंग से टोल प्लाजा बनाया गया है। ठेकेदार असंवैधानिक तरीके से ट्रक चालकों से वसूली करने के साथ ही उन्हें परेशान करते हैं। मिर्जापुर रोड, गोपीगंज तिराहा, ओबीटी गोपपुर मार्ग पर मोटे-मोटे राड लगाकर मार्ग को प्रतिदिन अवरुद्ध किया जा रहा है। कांग्रेसजनों ने टोल बूथ प्लाजा के ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर माबूद खान, संतोष सिंह बघेल, अनुपम अग्रवाल, बालमुकुंद कसेरा, परवेज हाशमी, अली हसन, सिद्धार्थ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन