Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seeing fake jewellery in the mandap, the bridegroom got angry and the baraat returned

Bhadohi News: मंडप में नकली जेवर देख भड़के घराती, लौटी बरात

Mon, 12 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seeing fake jewellery in the mandap, the bridegroom got angry and the baraat returned
गोपीगंज। रामपुर घाट गांव में शनिवार की देर रात विवाह के दौरान मंडप में नकली जेवर देखकर घराती भड़क गए। सात फेरे लेने से पूर्व विवाह की रस्म रोक दी गई। दूल्हा समेत उसके परिजनों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पंचायत के बाद लेनदेन पर मामला बिगड़ गया। थाने में दूल्हे के पिता ने वधू पक्ष को रुपये दिए तब उन्हें जाने दिया गया। इससे बिना दूल्हन के बरात लौट गई। रामपुर घाट निवासी संतोष धइकार की बेटी की शादी प्रयागराज के हंडिया बलापुर निवासी योगेश से तय हुई। शनिवार को धूमधाम से बरात आई। द्वारचार के बाद बराती और घराती खाना खाए। जयमाल के बाद जब मंडप में विवाह की रस्म शुरू हुई तब दुल्हन के लिए लाए गए नकली जेवर पर बात बिगड़ गई। दुल्हे के पहले शादी होने की भी बात सामने आई तो सात फेरे के पूर्व ही शादी रोक दी गई। लेनदेन को लेकर मामला फंस गया तो ग्रामीणों ने दूल्हा समेत उसके परिजनों को बंधक बना लिया। थाने में देर रात तक चली पंचायत में दुल्हे के पिता ने एक लाख रुपये देकर बिना दुल्हन घर लौट गया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मामला थाने में आया था। लेनदेन कराकर सुलझा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed