फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Security amount of 114 ration dealers confiscated due to negligence

Bhadohi News: लापरवाही में 114 कोटेदारों की जमानत राशि जब्त

Wed, 02 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Security amount of 114 ration dealers confiscated due to negligence
ज्ञानपुर। एफसीआई गोदाम से राशन उठाव के बाद ऑनलाइन रिसिव न करने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने 114 कोटेदारों की जमानत राशि को जब्त कर लिया है। एक सप्ताह में सुधार न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में कुल 718 कोटे की दुकाने हैं। जहां से तीन लाख पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को हर महीने निशुल्क राशन दिया जाता है। इससे करीब 12 लाख 90 हजार यूनिट को लाभ मिलता है। राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए ई-पॉस मशीन से लेकर ईं-कांटा की व्यवस्था की गई है। एफसीआई गोदाम में राशन उठाव के दौरान घटतौली न हो इसके लिए ऑनलाइन रिसिविंग की सुविधा की गई है। जून 2025 में एफसीआई गोदाम से राशन उठाव के बाद भी 114 कोटेदारों ने ईपीओडी (इलेक्ट्रॉनिक प्रूफ ऑफ डिलिवरी) से पुष्टि नहीं की। कई बार चेतावनी देने के बाद भी ऑनलाइन रिसिविंग न देने पर पूर्ति विभाग ने कोटेदारों की 100-100 रुपये जमानत राशि को जब्त कर लिया। अल्टीमेटम दिया कि एक सप्ताह में अगर ईपीओडी नहीं किया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
114 कोटेदारों की 100-100 रुपये की जमानत राशि जब्त किया गया है। सभी को हिदायत दी है कि राशन उठाव के बाद ऑनलाइन रिसिव को सही करा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुनील कुमार,जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed