फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Secunderabad danapur Express saved from becoming a burning train Smoke coming out from luggage coach

बर्निंग ट्रेन बनने से बची दानापुर एक्सप्रेस: लगेज कोच से निकल रहा था धुआं, गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ

Mon, 16 May 2022 05:45 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 May 2022 05:45 PM IST
सार

सिकंदराबाद से दानापुर तक जाने वाली ट्रेन सोमवार को करीब 11.42 बजे जंगीगंज स्टेशन पहुंची। ट्रेन के लगेज कोच से धुआं उठता देख पश्चिमी गेट पर तैनात गेटमैन ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। 

विज्ञापन
Secunderabad danapur Express saved from becoming a burning train Smoke coming out from  luggage coach
लगेज कोच की जांच करते रेल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रूट पर सोमवार को दानापुर एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ट्रेन के लगेज कोच में अचानक धुआं निकलते देख हड़कंप मच गया। गेटमैन की सतर्कता से ट्रेन को ज्ञानपुर रोड स्टेशन 20 मिनट तक रोका गया। कर्मचारियों ने सुधार कर आधे घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य को रवाना किया।

विज्ञापन


सिकंदराबाद से दानापुर तक जाने वाली ट्रेन सोमवार को करीब 11.42 बजे जंगीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी।  ट्रेन के लगेज कोच से धुआं उठता देख पश्चिमी गेट पर तैनात गेटमैन ने स्टेशन मास्टर एसके सिन्हा को सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन को ज्ञानपुर रोड स्टेशन रोक दिया गया।

विज्ञापन

ब्रेक जाम होने से निकल रहा था धुंआ

स्टेशन मास्टर और ट्रेन चालक जगदीश सिंह समेत अन्य रेल कर्मियों ने ट्रेन के लगेज कोच की जांच की तो पता चला कि ब्रेक जाम होने से धुआं निकल रहा है। तकनीकी दिक्कत सुधारने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर एसके सिन्हा ने बताया कि लगेज कोच का ब्रेक जाम होने से धुंआ निकल रहा था। यदि ट्रेन को उसी स्थिति में आगे बढ़ाया जाता तो अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाकाफी रही पेयजल व्यवस्था

पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रुट का दोहरीकरण होने के बाद स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का अभाव दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डाउन दानापुर एक्सप्रेस के लगेज कोच से उठ रहे धुएं के कारण ट्रेन 20 मिनट तक ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बोतल लेकर पानी की तलाश करते रहे। हैंडपंप पर भीड़ लग गई। वाटर कूलरों में तकनीकी गड़बड़ी ने मायूस कर दिया। कई यात्री प्यासे रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed