फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Secretary of District Brick Makers Committee dies from Corona

जिला ईंट निर्माता समिति के सचिव की कोरोना से मौत

Wed, 06 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Secretary of District Brick Makers Committee dies from Corona
नईबाजार। जिला ईंट निर्माता समिति के सचिव अशोक नगर निवासी चतुर्भुज गुप्ता का मंगलवार को सुबह छह बजे निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। कोरोना संक्रमण के बाद गत माह 17 दिसंबर को उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

जिला ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष मिठाईलाल दूबे ने बताया कि वे पहले से हृदय रोग से ग्रसित थे। कोरोना जांच में उन्हें पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका वाराणसी में उपचार कराया जा रहा था। जहां उपचार के दौरान उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था। इस बीच लखनऊ रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। समिति के सदस्यों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक जाहिद बेग, गया सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, जिलाजीत दूबे, तहसीलदार सिंह, अशोक गुप्ता, बृजेश दूबे, दिलीप गुप्ता, मन्ना यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed