फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Second cut off of Masters released, direct admission in 14 subjects

Bhadohi News: परास्नातक की दूसरी कट ऑफ जारी, 14 विषयों में सीधे प्रवेश

Sun, 24 Nov 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Second cut off of Masters released, direct admission in 14 subjects
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए, एमएससी और एमकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी। 14 विषयों में जहां सीधे प्रवेश मिलेगा वहीं पांच विषयों में प्रवेश के लिए वरीयता सूची आधार पर बनेगा। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर 25 से 28 नवंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। पहली वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पूर्ण होने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से शनिवार को 19 विषयों में प्रवेश के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी की गई। इसमें प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, गणित, चित्रकला, समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान और हिंदी सहित कुल 14 विषयों में मेरिट का निर्धारण नहीं किया गया।
विज्ञापन

इन 14 विषयों में छात्र-छात्राएं सीधे प्रवेश पा सकेंगे। एमकाम के लिए 67.70 से 52.08 तक, भौतिक विज्ञान में 65 से 46.60 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। वनस्पति विज्ञान में 68.73 से 66.40 तक, रसायन विज्ञान में 68.90 से 67.60 तक और जंतु विज्ञान में 71.70 से 70 तक प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दूसरी वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थी 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश लेंगे। 25 से 28 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अलग-अलग विभागों में काउंसिलिंग होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन फार्म, हाईस्ककूल, इंटरमीडिएट, स्नातक का अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, एंटी रैगिंग शपथ पत्र को भी जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed