{"_id":"d0cd04de27194b9201aab8b9b35d288c","slug":"sebri-people-protset-over-collectrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो ज्ञानपुर।
Updated Fri, 28 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेबरी एकता मिशन के बैनर तले बिजली, सड़क और पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मुसहर समाज का आंदोलन बृहस्पतिवार को उग्र हो गया। नाराज लोगों ने मोढ़-ज्ञानपुर मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पथराव शुरू कर दिया। मामले की खबर लगते ही कोतवाल और सीओ मौके पर पहुंच गए। सीओ के समझाने के बाद लोग शांत हुए।
सेबरी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को करीब पांच सौ की संख्या में मुसहर समाज के लोग जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्वक ढंग से अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे कि इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि मांगों से संबंधित जो पत्रक प्रशासन को सौंपा जाता है उसे फाड़ दिया जाता है। यह सुनकर प्रदर्शन कर रहे लोग उग्र हो गए। प्रदर्शनकारी पुरुष और महिलाएं ज्ञानपुर- मोढ़ मार्ग पर आकर नारेबाजी करने लगे। उसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो वे भड़क गए और पथराव करने लगे। यह देख वहां से गुजर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे मुसहर समाज के लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि पथराव के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय व कोतवाली प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। संगठन के अध्यक्ष लालजी ने कहा कि पिछले तीन महीने से सैकड़ों लोग बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। जिलास्तर पर अधिकारी उन्हें आश्वासन देते हैं, लेकिन ब्लाक स्तर पर उनसे कमीशन की मांग की जाती है। उनकी प्रमुख मांगों में आवास के लिए पांच बिस्वा जमीन, खेतीबारी के लिए दस बिस्वा जमीन, प्रत्येक बस्ती में कम से कम दो हैंडपंप लगाने व आने-जाने के लिए रास्ता मुहैया कराया जाना शामिल है। चक्काजाम करने वालों में भाईलाल, राहुल, रामकुमार, संता देवी, रजवंती सहित तमाम लोग शामिल रहे।