फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Season Episode: Businessman against 3.3 million will beef

ओमैसम प्रकरण: व्यवसायी को 33 लाख की जमानत पर मिलेगा मांस 

Thu, 26 May 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 26 May 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
 मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने चर्चित ओमैसम प्रकरण में ओमैसम मांस की दावेदारी में दोनों व्यापारियों के तर्कों को सुनने के बाद 33 लाख की जमानत पर इकबाल कुरैशी के पक्ष में रिलीज करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन

26 जनवरी 2016 को लालानगर टोल प्लाजा के पास गोपीगंज पुलिस ने एक ट्रक मांस पकड़ा था। तत्कालीन एसओ रमेश चौबे ने उसे गौमांस बताते हुए सीज कर दिया था। बाद में धोखे से उसे भवानीपुर गांव के समीप डिस्पोजल कर दिया गया था। मामले में नया मोड़ तब आया, जब महाराष्ट्र के एक सपा विधायक ने इस प्रकरण में हाथ डाला। शासन के दबाव के बाद जांच शुरू हुई तो कई पुलिसकर्मी फंस गए। एसओ रमेश चौबे, क्राइम ब्रांच के सिपाही इमरान खान, पूर्व एसओ ऊंज रंग बहादुर पांडेय समेत पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। ओमैसम पर हापुड़ के व्यापारी इकबाल कुरैशी और कानपुर के व्यापारी इमरान ने अपना माल होने का दावा पेश किया। दोनों के दावे से पुलिस और भी उलझ गई। दोनों व्यापारियों ने अंत में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. सत्यवान सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों की दलील और तर्कों को सुनने के बाद 33 लाख के जमानत पर इकबाल कुरैशी को ओमैसम देने का आदेश दिया। इकबाल की ओर से मामले में बहस पैरवी अधिवक्ता तेज बहादुर यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed