फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officials must ensure timely completion of pending projects: DM

लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं अधिकारी : डीएम

Sun, 23 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Officials must ensure timely completion of pending projects: DM
डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। जिसमें पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, जलापूर्ति व्यवस्था और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता और अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ग्रामीण परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

विद्यालयों, सामुदायिक शौचालयों, पशु चिकित्सालयों और सार्वजनिक संस्थानों एवं आवश्यक स्थलों पर भी प्राथमिकता के आधार पर नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। परियोजनाओं में तार चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी ओवरहेड टैंक पर इंडिकेटर लाइट लगाने, परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। वेलस्पन एवं मेसर्स जीए. इंफ्रा की आईजीआरएस प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक पात्र परिवार तक सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की सुविधा पहुंचे। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीपीआरओ सपना अवस्थी, एक्सईएन जल निगम राजबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed