{"_id":"6a8a02e0b2ee6f0634002260","slug":"knu-applications-for-pg-admission-start-today-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-147555-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनयू : पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनयू : पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर में प्रवेश की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में एमए, एमएससी, एमकॉम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 23 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 31 अगस्त तक विश्वविद्यालय का पोर्टल खुला रहेगा। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब काशी नरेश विश्वविद्यालय बन चुका है। नए शिक्षा सत्र में स्नातक की कक्षाओं के लिए पहले से ही ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.knub.ac.in पर जाकर प्रवेश विवरणिका देख सकते हैं। उसके बाद समर्थ पोर्टल https://knubadm.samarth.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। पोर्टल पर हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक के सभी अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरने में किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7318045042 पर संपर्क कर सकते हैं।
-- -- -- -- --
स्नातक : 26 तक फीस जमा करें छात्र-छात्राएं
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि जारी हो गई है। 26 अगस्त तक छात्र-छात्राएं फीस जमा कर दें। कुल सचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं 27 को विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश के समय आवेदन पत्र की मूल कॉपी, काउंसिलिंग लेटर, एंटी रैगिंग शपथ पत्र, समस्त मूल प्रमाणपत्र एवं उनकी छायाप्रति, स्थानान्तरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और फोटो लाना होगा।