फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seal DAP will open before magistrate today

मजिस्ट्रेट के समक्ष आज खुलेगी सील डीएपी

Thu, 27 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seal DAP will open before magistrate today
ज्ञानपुर। ऊंज थाने में सील 60 बोरी डीएपी शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने खोली जाएगी। एक सप्ताह पूर्व कालाबाजारी के लिए प्रयागराज ले जाते समय कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने इसे सील कर दिया था। मामले में विक्रेता, ट्रैक्टर चालक सहित तीन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

19 अक्तूबर की शाम को डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने रोही बाजार में एक ट्रैक्टर से 60 बोरी डीएपी बरामद की थी। उक्त डीएपी नियम विरुद्ध प्रयागराज जिले में भेजी जा रही थी। कागजात न प्रस्तुत करने पर विक्रेता पंजाब सिंह, चालक अच्छेलाल और क्रेता हरिकेश सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित कई धाराओं में ऊंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा उक्त खाद को ऊंज थाने में सील कर सुपुर्द किया गया। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने 60 बोरी डीएपी की सील को खोला जाएगा। जिसके बाद नामजद के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed