फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SDM Aurai will be the administrator of Khamaria

खमरिया के प्रशासक होंगे एसडीएम औराई

Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
SDM Aurai will be the administrator of Khamaria
नगर पंचायत खमरिया के अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के बाद एसडीएम औराई चंद्रशेेखर को डीएम आर्यका अखौरी ने प्रशासक बनाया है। ईओ के छुट्टी पर होने से करीब पांच दिन बाद भी एसडीएम चार्ज नहीं ले सके। इससे जरूरी कामकाज शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नगरवासियों ने बुधवार को डीएम आर्यका अखौरी का ध्यान आकृष्ट कराकर एसडीएम औराई को चार्ज दिलाने की मांग की। नगर के रामबहादुर, सुमन कुमार, फिरोज अली, सुभाषचंद आदि ने बताया कि लगभग दो वर्ष से चले आ रहे डस्टबिन घोटाला के मामले में 11 नवंबर को मुख्य सचिव अनुभाग-1 डॉ. रजनीश कुमार दुबे ने कार्रवाई कर चेयरमैन खमरिया के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दिया। प्रशासक के चार्ज न लेने से छह दिनों से ठप पड़े विकास कार्य, साफ-सफाई, पेयजल आदि जैसी व्यवस्थाएं बेपटरी हो रही है। एसडीएम औराई चंद्रशेखर ने बताया कि ईओ विजय यादव दो दिन की छुट्टी पर हैं। आने के बाद चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed